रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कांके स्थित रिनपास परिसर में बन रहे रांची कैंसर अस्पताल का जायजा लिया। कार्य प्रगति के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि दास ने 10 नवंबर, 2018 को टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा के साथ कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन किया था। 300 से ज्यादा बेड की क्षमतावाला यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके खुलने के बाद झारखंड के लोगों को कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए दूसरे राज्यों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
कंपनी ने बताया कि साल के अंत तक अस्पताल बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। ने बातचीत के दौरान बताया कि हमारी सरकार का यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट था। राज्य के कैंसर पीड़ित मरीजों को मुंबई या दिल्ली जाना पड़ता है। इससे मरीजों को वहां काफी कठिनाईयों का सामना उठाना पड़ता है। निरीक्षण के क्रम में रांची सांसद संजय सेठ, कांके विधायक समरी लाल, जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाईगर, हरिनाथ साहु, रामलखन मुंडा, ठानो मुंडा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।