नवनियुक्‍त प्रवक्‍ताओं को कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने कराया जिम्‍मेवारी का एहसास

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को मीडिया एवं कॉम्युनिकेशन विभाग में नवनियुक्त प्रवक्ताओं का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्‍होंने कहा कि मीडिया विभाग का कार्य चुनौतीपूर्ण होता है। प्रवक्ता पार्टी संगठन और विचारधारा का आईना होते हैं। झारखंड में विशेषतः यह जिम्मेवारी और महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि हम यहां सरकार में हैं।

सरकार के स्तर पर जनप्रिय निर्णय लोक कल्याणकारी योजना की जानकारी जनमानस को हो, ये जिम्मेवारी भी पार्टी प्रवक्ता की है। साथ ही, केंद्र की भाजपानीत सरकार के हर जनविरोधी निर्णयों का विरोध डटकर करना है। झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह के अनुमोदन के बाद प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनसे अपेक्षा है कि कर्तव्य निष्ठा एवं टीम भावना के साथ अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करेंगे।

अभिनंदन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमशेर आलम ने सभी नवनियुक्त प्रवक्ताओं को कलम देकर सम्मानित किया। कहा कि सभी अनुभवी लोग हैं। पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

नवनियुक्त प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसीफ, सतीश पॉल मुंजनी एवं ईश्वर आनंद ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। एक स्वर से प्रदेश नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने की बात कही।

इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो, सुरेंद्र सिंह, सलीम खान, मदन मोहन शर्मा, लाल मनोजनाथ शाहदेव, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, अभिलाष साहू, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, दिनेशलाल सिन्हा, सोनल शांति तिवारी, अजहर पप्पू, रणविजय सिंह, राजीव प्रकाश चौधरी, राजेश चंद्र, वारिश कुरैशी, कौशल किशोर, मो टुन्नू, फिरोज रिजवी मुन्ना, रजनीश कुमार सहित अन्‍य ने नवनियुक्त प्रवक्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।