पुरानी तरकीब अपनाकर अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे 7.76 लाख

अपराध झारखंड
Spread the love

देवघर। झारखंड के देवघर जिले से लूट की बड़ी खबर आ रही है। अपराधियों ने यहां पेट्रोल पंप कर्मी से 7.76 लाख की लूट लिये। लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने पुरानी तरकीब अपनाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

घटना सारठ-पालाजोरी मुख्य पथ पर घटी। जानकारी के अनुसार पालाजोरी के बसहा के समीप स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप के दो कर्मचारी पैसा जमा कराने सारठ एसबीआइ जा रहे थे। पावर हाउस के समीप एक बाइक सवार ने पंप के कर्मचारियों को रोका।

अपराधियों ने पंप कर्मचारियों की आंख में मिर्च पाउडर छिड़क दिया। पाउडर पड़ते ही कर्मचारि‍यों की आंखों में जलन होने लगी। इस दौरान दो अन्य बाइक पर सवार अपराधी भी वहां पहुंच गए। अपराधियों ने पंप कर्मियों से 7.76 लाख रुपये लूट लिए।

बताया जा रहा है कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी चितरा की तरफ भागे हैं। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए कदम उठा रही है।