मुंबई। तैयार रहें। अक्टूबर के अंत तक ‘किन्नर’ दस्तक देगी। जी हां, सही सुना आपने। अभिनेता सूरज सम्राट की भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर ऑफ किन्नर’ का पोस्ट प्रोडक्शन समाप्ति की ओर है। अक्टूबर के अंत तक फिल्म दर्शकों को देखने को मिल सकती है। गद्दी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में सूरज किन्नर मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित पारिवारिक और मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत की गई है। इसमें किन्नरों के जीवन संघर्ष को फिल्माया गया है। सूरज सम्राट अपना किरदार निभाकर बहुत खुश हैं। इसकी शूटिंग झारखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोकेशनों में की गई है।
फिल्म के निर्माता और निर्देशक हसन गद्दी, एसोसिएट निर्देशक विनय कुमार और अरविंद कुमार, लेखिका कुलसुम हसन, डीओपी सनी शर्मा, एक्शन डायरेक्टर शहाबुद्दीन शेख, संगीतकार अमन श्लोक, गीतकार प्यारे लाल यादव, सचिदानंद पांडेय कवच, शेखर मधुर व दीपिका हैं। एडिटर दीपक जॉल, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, फोटोग्राफर मुन्ना सिंह, मीडिया पार्टनर पॉलीवुड सिनेमा, लाइन प्रोड्यूसर श्याम सिंह, जयकांत पांडेय व जांबाज गद्दी हैं।
फिल्म के प्रमुख कलाकार सूरज सम्राट, विनय प्रताप सिंह, माही खान,अनूप अरोड़ा, श्रद्धा नवल, राजकपुर शाही, साहिल शेख, आशुतोष चौबे, साहब लालधारी, श्याम सिंह, जयकांत पांडेय, विनय कुमार, बंधु खन्ना, इंद्रसेन, अमित श्रॉफ, जांबाज गद्दी एवं अन्य हैं।