रांची के अंशुमान अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

झारखंड
Spread the love

रांची। आईएसएम आईआईटी धनबाद के गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर एवं आईआईएम इंदौर से प्रबंधन विशेषज्ञ अंशुमान अग्रवाल को दिल्ली में ‘लघु उद्योगों के माध्यम से भारत का सशक्तिकरण’ पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया। उद्योग एवं व्यापार मंत्रालय की राज्यमंत्री  सुश्री अनुप्रिया पटेल ने उन्‍हें यह पुरस्‍कार दिया।

पुणे में अंशुमान द्वारा 12 वर्ष पूर्व मिनीमैक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड की स्‍थापना की गई थी। इसके माध्यम से निरंतर उद्योगों की समस्याओं के लिए ल्युब्रिकेशन क्षेत्र में उत्कृष्ट इंजीनियरिंग सॉल्यूशन दि‍या जा रहा है। यह इसी के लिए अवार्ड दिया गया। अंशुमान की स्कूली शिक्षा रांची के सेंट जेवियर्स स्कूल और डीपीएस से हुई है। उसकी इच्छा रांची में सही जगह पर कुछ जमीन मिल जाने पर इंडस्ट्रियल ऑयल की जांच के लिए एक उन्नत लेबोरेटरी स्थापित करने की है। फिलहाल यह पूरे झारखंड में नहीं है।

अंशुमान को अनेक राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं। सिडबी का टॉप एक्सपोर्टर अवॉर्ड भी उन्हें मिल चुका है। अंतर्राष्ट्रीय नोरिया कंपनी द्वारा प्रमाणित ल्युब्रिकेशन विशेषज्ञ अंशुमान ने अनेक छोटी बड़ी, देशी-विदेशी कंपनियों में तेल और मशीन की लाइफ कई गुना बढ़ाने में सफलता पाई है। ल्युब्रिकेशन से संबंधित हर समस्या को वे चुनौती के रूप में लेते हैं। लीक से अलग हटकर उसका समाधान निकालते हैं।