झारखंड के रामगढ़ में एक और बड़ी सड़क दुर्घटना, दो की मौत

झारखंड
Spread the love

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार को एक और बड़ी दुर्घटना हुई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तीन घायल हो गये। घायलों को सदर अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड में रांची-पटना मार्ग पर यह घटना घटी। यहां कुजू फोरलेन के पास डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सदर अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है।

मृतक दोनों युवक बिहार के शेखपुरा के रहने वाले हैं। एक का नाम गोलू कुमार (पिता सुरेंद्र सिंह) है। इसकी उम्र लगभग 28 वर्ष है। दूसरे युवक का नाम मोहित कुमार (पिता प्रमोद सिंह) है। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है।

गंभीर रूप से घायलों में टिसू कुमार और दीपक झा भी शामिल हैं। हादसे की सूचना पाकर कुजू ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए भेजा।

बतातें चलें कि सुबह-सुबह रामगढ़-मुरुबन्द के पास बस और कार में जबरदस्तर टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद कार सवार पांच लोग जिंदा जल गये। कार गाड़ी का (नंबर BR01BD 6318) है। यह घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र में घटी थी।