जोया अख्तर की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे आदर्श गौरव

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अभिनेता आदर्श गौरव को ‘द व्हाइट टाइगर’ में अपने काम के लिए प्रशंसा मिली हैं। इसके बाद वह कई दिग्गज निर्देशकों और फिल्म निर्माताओं के रडार पर रहा हैं। अगली बार वह जोया अख्तर की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में नजर आएंगे। यह फिल्‍म डिजिटल दुनिया में खोई हुई वर्तमान पीढ़ी के जीवन की प्रासंगिक और अनूठी कहानी है। लेखक जोया अख्तर, अर्जुन वरेन और रीमा कागती हैं। जोया अख्तर, फरहान अख्तर, रीमा कागती और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित है। अर्जुन वरेन सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म ‘डिजिटल’ युग की कहानी पर आधारित है।

आदर्श किसी भी किरदार में सहजता से समा जाते हैं। उनका मानना है कि जोया अख्तर के पास ऐसे किरदार लिखने की क्षमता है, जो वास्तव में हर अभिनेता का सपना और खुशी होती है। वह कहते हैं, ‘जोया अख्तर एक साहसी और गतिशील निर्देशक हैं, जो अपने आप में सिनेमा को फिर से परिभाषित कर रही हैं। उनकी कहानियां ताजी होती है। किरदार अच्छी तरह से तराशा रहता है। अपनी सिनेमाई शैली के माध्यम से जिस परिप्रेक्ष्य को सामने लाती हैं। उनके साथ काम करना सम्मान की बात है। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं।‘

यह फिल्म मुंबई के तीन दोस्तों के बारे में है, जो स्क्रीन की दुनिया और अपने डिजिटल जीवन में खो गए हैं। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी भी होंगे, जो जोया के साथ पहले गली बॉय में काम कर चुके हैं। इस फिल्म के जरिये अनन्या पांडे पहली बार एक्सेल और टाइगर बेबी के साथ भी जुड़ेंगी।