19 अगस्त, 2021
पंचांग
विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी रात के 10.54 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा रात के 10.42 बजे तक। योग- प्रीति शाम के 06.18 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.52 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.57 बजे। राहुकाल- दिन के 02.02 से 03.41 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.58 बजे से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
राशिफल
मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कार्यक्षेत्र में अपने कामकाज में किसी भी तरह के नए प्रयोग से आप सफल हो सकते हैं। कारोबारियों को साझेदारी से फायदा हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे।
वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आपके मन में किसी तरह के निवेश की योजना आ सकती है। कारोबारी फैसले सोच समझ कर लें। किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। परिवारिक की सभी जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं।
मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) भाग्य का साथ मिलेगा। दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। कारोबारियों के लिए किया गया नया सौदा फायदेमंद हो सकता है सोचे हुए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) अपने व्यवहार में उत्सुकता महसूस कर सकते हैं। नए लोगों के संपर्क में आएंगे जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी योजनाओं व आपकी बातों से सहमत हो सकते हैं।
सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। किसी भी तरह की परिस्थिति से मायूस नहीं हों। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कोई नया काम शुरू करने के बदले पुराने काम को निपटाने का प्रयास करें।
कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 19 अगस्त 2021 का राशिफल ठीक-ठाक है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रगति के बारे में विचार कर सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए नए मौके आपको मिलेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करें।
तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) जो भी काम करेंगे उससे आपको फायदा हो सकता है। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं। घूमने-फिरने का मन बना सकते हैं। इसके लिए समय अनुकूल है।
वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिनभर व्यस्तता रहेगी। इससे थकावट हो सकती हैष कारोबारी अपने सभी मामलों को आसानी से निपटा लेंगे। कामकाज के साथ-साथ जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा।
धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) पैसों के मामले में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी स्थिति में अपने व्यवहार में धैर्य और शालीनता बनाकर रखें। पारिवारिक कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।
मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। धन लाभ होने का योग है। लंबे समय से किसी कार्य के लिए कर रहे प्रयास में सफलता मिलेगी।
कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) अचानक कहीं से धन लाभ होने के योग हैं। पैसों से जुड़े मामले सुलझ जाएंगे। आपके मित्र समस्याओं को निपटाने में आपकी भरपूर सहायता करेंगे। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से सावधान रहें।
मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आप की आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े व सकारात्मक बदलाव होने के योग हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ी समस्या खत्म हो सकती है। अपनी मेहनत और समझदारी से कुछ बड़े काम निपटा सकते हैं।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।