थलाइवी के पहले रोमांटिक गीत ‘तेरी आंखों में’ का टीजर हुआ रिलीज, यहां देखें

मनोरंजन
Spread the love

  • जयललिता और एमजीआर के अनकहे रिश्ते की दिखेगी एक झलक

मुंबई। कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘थलाइवी’ के रोमांटिक गीत ‘तेरी आंखों में’ का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर रोमांटिक ट्रैक की झलक पेश करता है। इसमें जयललिता और एमजीआर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का पता चलता है। साथ ही, उनके अनकहे वास्तविक जीवन के संबंधों पर भी प्रकाश डालता है।

जयललिता और एमजीआर के किरदारों में उतरते हुए कंगना रनौत और दक्षिण भारतीय उद्योग के सुपरस्टारों अरविंद स्वामी की जोड़ी इसे जीवंत करते हैं। मेंटॉर, रक्षक और प्रेमी के रूप में एमजीआर ने जयललिता के जीवन में कई अनकहे संबंधों को निभाया, जो निर्माताओंने गाने के माध्यम से उजागर करने की कोशिश की है।  

जयललिता के जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूते हुए थलाइवी ने ना केवल एक अभिनेत्री के रूप में उनकी यात्रा प्रस्तुत की, बल्कि उनके राजनीति जीवन पर भी प्रकाश डाला है। जिसने तमिलनाडु की राजनीति को नया आकार दिया।

30 साल से अधिक की यात्रा को दर्शाते हुए थलाइवी में कंगना रनौत ने जयललिता के जीवन के अलग-अलग रूप को चित्रित करने का प्रयास किया है। प्रभावशाली प्रदर्शन और मनोरंजक संगीत द्वारा समर्थित, निर्देश विजय की यह फिल्म एक मनोरंजक कहानी को प्रस्तुत करती है, जो कि अनकही वास्तविकता को दर्शाती है|

गोथिक एंटरटेनमेंट और स्प्रिंट फिल्मों के सहयोग से विब्री मोशन पिक्चर्स, कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट और जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत थलाइवी, विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह एंड कंपनी द्वारा निर्मित है। हितेश ठक्कर और थिरुमल रेड्डी द्वारा निर्मित है, जिसमें बृंदा प्रसाद क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। थलाइवी 10 सितंबर, 2021 को जी स्टूडियो द्वारा दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

इस लिंक पर देखें

https://bit.ly/TeriAankhonMein-Thalaivii