तालिबान ने सील की पाकिस्तान से लगी सीमा, भारत-अफगानिस्तान व्यापार बंद

दुनिया
Spread the love

नई दिल्ली। जिसकी आशंका थी वही हुआ। तालिबान ने भारत के साथ सीमापार व्यापार बंद कर दिया है। चारों ओर मैदानी हिस्से से घिरे अफगानिस्तान के साथ भारत का व्यापारिक लेनदेन मुख्य रूप से पाकिस्तान के रास्ते होकर गुजरता है।

तालिबान ने गाड़ियों की आवाजाही रोक दी है जिस कारण लाखों डॉलर के सामान का आयात और निर्यात रुक गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के महानिदेशक अजय सहाय के अनुसार, तालिबान ने पाकिस्तान बॉर्डर सील कर दिया है। अफगानिस्तान से होने वाला अधिकतर आयात पाकिस्तान के ट्रांजिट रूट से होकर आता है, जो बंद हो चुका है। भारतीय निर्यातक असमंजस में हैं। अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था का पांचवा हिस्सा उसके निर्यात पर निर्भर है। निर्यातकों में पाकिस्तान (कुल निर्यात का 48 प्रतिशत) का स्थान सबसे ऊपर है। इसके बाद भारत (19 प्रतिशत) दूसरे नंबर पर है और रूस (9 प्रतिशत) तीसरे नंबर पर है।