शर्मनाकः सौतेले पिता ने दोस्त संग मिलकर बेटी से किया सामूहिक दुष्कर्म

अपराध बिहार
Spread the love

पटना। शर्मनाक खबर पटना जिले से आयी है। एक सौतेले पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया है। घटना घोसवरी थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी है। इसका विरोध करने पर पीड़िता की मां के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसके पति ने एक दोस्त को बुलाकर घर में शराब की पार्टी की। बाद में शराब के नशे में बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। वहीं उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। दोनों ने मिलकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

इस घटना के बाद पीड़ित बच्ची की हालत बिगड़ गई। मां बच्ची को लेकर किसी तरह निजी क्लिनिक पहुंची। वहीं बच्ची का उपचार करवाया। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके दोस्त की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।