पश्चिम बंगाल। रेलवे स्टेशन से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर आई है। एक महिला चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। वह गिर पड़ी। यह घटना आसनसोल रेलवे स्टेशन पर हुआ।
आसनसोल में आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक एसके सिंह और हेड कांस्टेबल बीबी महतो ने रेल से गिरती हुई एक महिला की जान बचाई।
सहायक उप निरीक्षक ने बताया कि हम लोग नियमित ड्यूटी कर रहे थे। हमने देखा कि एक महिला चलती हुई गाड़ी में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। वह गिर पड़ी। महिला रेल कोच की सीढ़ी और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। हमने दौड़कर उसे बचाया।
ये है वीडियो