लालू का इलाज करने वाले RIMS के डॉक्टर उमेश प्रसाद का निधन

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का इलाज करने वाले RIMS के डॉ उमेश प्रसाद का निधन हो गया। उन्होंने 14 अगस्त की सुबह अंतिम सांस ली। वे बीते एक महीने से बीमार थे। उनके निधन पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शोक जताया है।

ये भी पढ़े : Big News : ट्विटर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अकाउंट किया अनलॉक

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्प ताल रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के फिजिशियन और मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमेश प्रसाद का निधन हो गया। शनिवार सुबह 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले एक महीने से गंभीर रूप से बीमार थे। उन्हें मल्टीपल मायलोमा नामक बीमारी थी। यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर है।

लालू यादव के RIMS में भर्ती रहने के दौरान डॉ उमेश को ही उनका डॉक्टर नियुक्त किया गया था। इनकी देखरेख में 2 साल तक लालू का इलाज चला। इन्हीं की सुरक्षा घेरा और सतर्कता के कारण झारखंड में कोविड का हॉटस्पॉट कहे जाने वाले RIMS में भर्ती लालू को कोरोना छू तक नहीं पाया।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमेश प्रसाद के निधन की दुख जताया। उन्होंने कहा कि दुखद सूचना मिली। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों को दुख सहने का साहस दे।