एनएसएस और यूनिसेफ ने नि‍काली कोरोना वैक्सीन जागरुकता रैली

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्ववि‍द्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और यूनीसेफ (झारखंड) के संयुक्त तत्वावधान में 28 अगस्त को कोरोना वैक्सीन जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान मास्क और सेनिटाइजर का वितरण विभिन्न चौकों पर उपस्थित यातायात पुलिस के बीच किया गया।

जागरुकता रैली रांची विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर अलबर्ट एक्‍का चौक, शहीद चौक, जयपाल सिंह स्टेडियम चौक, कचहरी चौक होते हुए पुनः रांची विश्वविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हो गया। रैली को संबोधित करते हुए रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन रक्षा कवच है। वैक्सीन लगाकर कोरोना को हराया जा सकता है।

आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 80 यातायात पुलिस को मास्क एवं सेनिटाइजर वितरण किया गया। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। इसके आयोजन में कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती, दिवाकर, विकाश, प्रिंस, शिवानी, नेहा, दीपा, श्रुति, संकेत, दिव्यांशु, रूपम, प्रीति, उर्वशी, भावना, अंकित, उज्ज्वल, कविता आदि स्वयंसेवकों की उल्लेखनीय भूमिका रही।