अब खेत तक पहुंचेगा गांव का पानी, जल जमाव से मिलेगी मुक्ति

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। अब ग्रामीणों को जल जमाव से मुक्ति मिलेगी। गांव का पानी खेतों में पहुंच सकेगा। ग्रामीणों ने श्रमदान कर नाले की सफाई कर दी है। यह काम लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड के गजनी गांव में हुआ।

सरकारी फंड से बने इस नाले का निर्माण तीन साल पहले हुआ था। हालांकि मिट्टी भर जाने के कारण बारिश का पानी गांव से बाहर नही निकल पाता रहा था। इससे जल जमाव हो रहा था। लोगों को बीमारी होने का खतरा बना रहता था।

लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान की पहल पर ग्रामीणों ने इसे साफ करने का निर्णय लिया। पंचायत मुखिया करमचंद भगत के नेतृत्व में 22 लोगों ने श्रमदान कर नाली की सफाई की। नाली साफ हो जाने से गांव का पानी खेतों तक आसानी से पहुंच सकेगा।

गूंज संस्था ने दिल्ली के सौजन्य से श्रमदान करने वाले लोगों को आवश्यक वस्तुओं का किट प्रदान किया। इसमें चावल, दाल, कपड़े, जूते इत्यादि हैं। इस अवसर पर संस्था के केशव पाठक, अनिल कुजूर, कुंवर साहू, मुखिया करमचंद भगत उपस्थित थे।