झारखंड में क्षेत्रीय भाषाओं के 200 से अधिक शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम हेमंत ने ट्वीट कर दी जानकारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार बेरोजगार युवाओं के लिये अच्छी खबर है। स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सोमवार को दी है। राज्य के अलग-अलग विवि में संथाली, हो, मुंडारी, खोरठा, खड़िया और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिये विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी।

सीएम हेमंत के मुताबिक राज्य में केवल सरकारी नौकरियों को सृजन ही नहीं करना है, बल्कि झारखंड की स्थानीय भाषाओं को भी समृद्ध करना है।

भाषाओं से जुड़े पाठ्यक्रम को भी सशक्त करने की मंशा सरकार की है। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के सारे विवि में क्षेत्रीय भाषाओं में कितने शिक्षक हैं, इसका ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा गया था। इसको लेकर विवि द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं की विषयवार रिक्तियों के बारे में जानकारी भेजी जा रही है।