Jharkhand Weather : फिर भारी बारिश के संकेत, यहां होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में फिर भारी बारिश होने के संकेत मिले हैं। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 06 अगस्‍त को दी।

ये भी पढ़े : मगही और भोजपुरी को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करें : मिथिलेश ठाकुर

मौसम केंद्र के मुताबिक 10 अगस्‍त को राज्‍य क उत्तरी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका,‍ गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रांची, रामगढ़ जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र के मुताबिक 07 से 09 अगस्‍त तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है।