Jharkhand Weather : दो दिन होगी भारी बारिश, यहां के लोग रहें सतर्क

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। मौसम केंद्र ने झारखंड के कई जिलों में दो दिन कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

18 अगस्‍त

दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

19 अगस्‍त

राज्‍य के उत्तरी-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा।