झारखंड बोर्ड : 12वीं के रिजल्‍ट से असंतुष्‍ट विद्यार्थी दे सकते हैं परीक्षा

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड बोर्ड की 12वीं के परिणाम से असंतुष्‍ट विद्यार्थी परीक्षा दे सकते हैं। रिजल्‍ट निकलने के बाद पूरे राज्‍य में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। धनबाद में हुए लाठी चार्ज मामले की जांच भी कराई जा रही है।

यह भी पढ़े : 10वीं और 12वीं में प्रोमोट होने वाले विद्यार्थियों के लिए खास खबर, जरूर पढ़े

बतातें चलें कि झारखंड बोर्ड के रिजल्‍ट से काफी विद्यार्थी असंतुष्‍ट हैं। उनका आरोप है कि कई मेधावी विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है। 12वीं कक्षा में मिले अंकों से असंतुष्ट छात्रों ने 6 अगस्‍त को धनबाद आयुक्त कार्यालय परिसर में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने छात्राओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें परिसर से बाहर किया।

इस घटना के बाद भाजपा की टीम ने घटनास्‍थल का दौरा किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्‍ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि धनबाद घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। हमारी फैक्ट फाइंडिंग टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित छात्रों से बातचीत की। बच्चियों ने बताया कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। झारखंड के इतिहास में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई थी।

ये भी पढ़े : कोल इंडिया ने निकाली वैकेंसी, जानें विस्‍तार से

इस मामले पर राज्‍य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि अगर कोई अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं है तो वह फॉर्म भरें और परीक्षा देकर पास हो जाए। धनबाद में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज मामले पर जांच बैठा दी गई है। जांच की रिपोर्ट आने दीजिए मामले की स्पष्टता सामने आ जाएगी।