ISRO को मिली कामयाबी, ‘गगनयान’ की एक और तकनीक का हुआ सफल परीक्षण

देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। देश के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ को सफल बनाने में जुटे ISRO के हाथ एक और कामयाबी लगी है। इसरो ने शनिवार को गगनयान के सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (SMPS) के सिस्टम डिमॉन्स्ट्रेशन मॉडल (SDM) का पहला हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक किया।

गगनयान का सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम 450 सेकंड के लिए चलाया गया था। यह सिस्टम गगनयान कैप्सूल में लगाया जाएगा, जिससे भारतीय अंतरिक्ष यात्री धरती के ऊपर जाएंगे। इसरो ने बताया कि यह परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरी स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्पलेक्स (IPRC) में किया गया। अभी इसके और कई हॉट टेस्ट होने बाकी हैं। इस मॉड्यूल में यूनिफाइड बाइप्रोपेलेंट सिस्टम लगा है। इसमें पांच इंजन हैं और 16 रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम (RCS) है। इस परीक्षण के लिए जो मानक तय किए गए थे, उसमें इस सिस्टम ने खुद को साबित किया है। यह मॉड्यूल गगनयान के क्रू-मॉड्यूल के नीचे लगा होगा। यह धरती पर लौटते समय काम आएगा।