उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले पशुपालकों को किया गया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के तोरपा प्रखंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच पशुपालकों को सम्‍मानित किया गया। सम्मान पत्र का वितरण प्रखंड परिसर में पशुपालन विभाग की ओर से किया गया। खूंटी जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ तरेसा तिर्की एवं अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी ने जिले के सभी भ्रर्मणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के साथ बैठक प्रगतिशील पशुपालकों को प्रेरित करने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करने का निर्णय लिया।

इसके आलोक में तोरपा प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी एवं भ्रमणशील पशुचिकित्‍सा पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से चर्चा करने के बाद सहयोगी कार्यकर्ता, कृत्रिम गर्भाधान कर्ता आदि के सहयोग से 5 पशुपालकों का चयन किया।

पशुपालकों को प्रखंड परिसर में झंडा फहराने के बाद सम्मान पत्र दिया गया। सम्मान प्रमाण पत्र वितरण जनप्रतिनिधि तोरपा प्रमुख रोशनी गुड़िया, उपप्रमुख सोफिया सुल्तान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, टीवीओ, बीएएएचओ द्वारा किया गया। सम्मान पत्र के साथ कई प्रकार की उपयोगी दवाई, विटामिन, कैल्शियम आदि भी दिया गया।

पशुपालक बिरेंद्र गोप (ग्राम एरमेरे), तेजुआ नाग (तोरपा बाजारटांड़), जय कुमार यादव (तोरपा कोटेंगसेरा), शिवशंकर महतो (कमड़ा पुरोहटोली) और श्रीमती मिलोनी देवी (डोरमा) को दिया गया।

पशपुालाकों ने बताया कि पशुपालन विभाग इस प्रखंड में पहली बार पशुपालकों को सम्मान दे रहा है। पशुपालन इनकी जीविका का प्रमुख आधार है। भविष्य में इसे और बेहतर करेंगे। यह कार्यक्रम पशु चिकित्सक डॉ नीरज वर्मा एवं डॉ संजय प्रसाद की देखरेख में हुआ।