दुखदः तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, महिला और दो बच्चों की मौत, ऐसे बचा तीसरा बच्चा

Uncategorized
Spread the love

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत खाडी गांव में एक विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई।

पानी में डूबने से महिला और दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि ग्रामीणों ने एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि मृतका रात से ही घर से गायब थी। सुबह से ही परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी।

मृतका के घर से 300 मीटर की दूरी पर निर्जन महतो के कुआं से पानी भरने गयी महिलाओं ने शव को देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मृतका की पहचान संगीता देवी (26 वर्ष, पति मुकेश यादव), सृष्टि (6 वर्ष), प्रिंस कुमार (2 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं एक पुत्र पीयूष कुमार (4 वर्ष) स्वस्थ है।

मृतका का पति दिल्ली में रहकर काम करता है। घर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने उक्त घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह, एसआई रंजीत कुमार पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।