दिल्ली में खत्म होगा जलसंकट, हरियाणा ने यमुना में छोड़ा 16000 क्यूसेक पानी

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। हरियाणा ने दिल्ली के लिए 16,000 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ दिया है। पानी दिल्ली में पहुंचने से दिल्ली का जल संकट समाप्त होगा। ये पानी अगले तीन से चार दिन में दिल्ली पहुंच जाएगा। दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्डा ने ये जानकारी दी है।

इससे पहले दिल्ली के जलमंत्री सत्येंद्र जैन ने हरियाणा सरकार के आरोपों पर कहा था कि आप फिर ऑक्सीजन जैसी बात कर रहे हैं, ऑक्सीजन देंगे नहीं और कहेंगे कि बांटा नहीं। हरियाणा सरकार के दिल्ली सरकार को ज़िम्मेदार ठहराने पर सत्येंद्र जैन बोले थे। कहा था कि पानी आप देंगे नहीं तो मैनेज कैसे कर लेंगे। आप फिर ऑक्सीजन जैसी बात कर रहे हैं। दिल्ली का जो पानी तय किया गया है उतना तो आना चाहिए। 930 एमजीडी अगर दिल्ली के लिए सप्लाई कर रहे हैं और उसमें से 120 एमजीडी कम हो जाएगा तो उसको कैसे मैनेज किया जाएगा।