आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

पंचांग

26 जुलाई, 2021

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया रात के 02.54 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा सुबह के 10.26 बजे तक। योग- सौभाग्य रात के 10.40 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.39 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.16 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.21 से 09.03 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपस में लड़कर ही एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाएंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आज आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। अपने खान-पान का ध्यान रखें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आकस्मिक यात्रा का योग बन रहा है। इसमें आपको थोड़ी हिचकिचाहट होगी लेकिन इसे गंवाएं नहीं। इससे भविष्य में लाभ मिलेगा। आज वाद-विवाद हो तो सतर्क रहें। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए व्यस्तता और भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप परिवार के लिए उपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। उधार देने में सतर्कता बरतें। क्योंकि धन के वापस मिलने की संभावना कम है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) यदि आपका संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। शाम को आपके घर में अतिथि आगमन हो सकता है। उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। साथ ही आपकी व्यस्तता भी बढ़ेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी पदोन्नति का योग बन रहा है। आज परिवार के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसके लिए आपको सतर्कता बरतनी चाहिए।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 26 जुलाई का राशिफल अच्छा है। दिन बड़ी उपलब्धियों वाला रहेगा। बड़ा काम हाथ में आने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको भविष्य के लिए अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता भी नहीं रहेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी समस्या आ सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जीवनसाथी का साथ मिलने से शांति रहेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज व्यवसायियों को व्यापार में अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का कद बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना होने का खतरा है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। परिवार की आवश्यकता के लिए भी कुछ धन खर्च करना होगा। आय और व्यय में संतुलन बना कर रखें। अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) अपने व्यवहार पर ध्यान दें। अन्यथा शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। यदि आपको आपकी कोई शारीरिक समस्या है, तो आज परेशानी में वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर परामर्श अवश्य लें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) यात्रा का योग बन रहा है। उसे टालना उचित होगा। आज परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। आप उनकी अपेक्षाओं को आसानी से पूरा करेंगे। आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिल सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। अन्यथा बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में खर्च होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।