आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

22 जुलाई, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी दिन के 01.32 बजे तक। नक्षत्र- मूल अपराह्न के 04.25 बजे तक। योग- इंद्र दिन के 12.46 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.37 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.18 बजे। राहुकाल- दिन के 12.10 से 03.53 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) अहम निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। यात्रा में सफलता में मिलेगी। लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में सार्थक पहल हो सकेगी। रुके धन के लाभ का योग बनेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नजदीकी लोगों से वैचारिक मतभेद संभव है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने पर सफलता मिलेगी। परिश्रम का फल मिलेगा। राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में बाधा संभव है। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) जिम्मेदारी के प्रति सतर्क रहें। शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में बढ़ोतरी का क्रम बनेगा। संबंधों में सुधार का योग है। इसका फायदा भविष्य में भी मिलेगा। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) बुद्धि-विवेक से आय के स्रोत का विकास होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें। नए व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 22 जुलाई का राशिफल अनुकूल है। काफी समय से रुके धन की प्राप्ति होगी। अच्छी संगति का फल मिलेगा। अनुभव एवं सहयोग के बल पर राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुधार का क्रम बना रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) संबंधी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। संतान के कार्य से लाभ एवं यात्रा से कार्यसिद्धि संभव है। विरोधी पक्ष से सतर्क रहें। त्वरित निर्णय का लाभ मिलेगा। कारोबार में सुधार और राजकाज में सफलता मिलेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) विवाद से मुक्ति मिलेगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। क्रोध और अपव्यय से दूर रहें। व्यावसायिक प्रगति की सार्थक योजना बनेगी। बुद्धि और विचार में बदलाव से परिवार में सुख-शांति का योग है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) वाहन क्रय की योजना बनेगी। संतान के क्रियाकलाप से परेशानी हो सकती है। लगातार प्रयास से शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घरेलू समस्या के समाधान के लिए प्रयास में सफलता का योग है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) समस्याएं बढ़ेंगी लेकिन उसे शांति से सुलझाने की कोशिश भी सार्थक होगी। पुरुषार्थ से व्यावसायिक बाधा दूर होगी। धनलाभ का योग है। परिचय बढ़ने से राजनीति में विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) स्वास्थ्य संबंधी समस्या उभर सकती है। विरोधी से अशांत रह सकते हैं। न्याय प्राप्ति के प्रयास में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। शिक्षा सफलता व परिश्रम के अनुरूप फल मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) विरोधी पक्ष दबाव में आएगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा। अपयश से बचें। जनसेवा से राजनीतिक स्थिति सुधरेगी। कारोबार में प्रगति का क्रम बनेगा। समस्याओं के समाधान का योग है। परिजन असंतुष्ट रहेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) लंबे समय से रुके धन का मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की उन्नत्ति का योग है। वित्तीय बाधा दूर होगी। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास सार्थक होंगे। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों से बाधा आ सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।