वन महोत्‍सव सप्‍ताह पर एमबी डीएवी स्‍कूल में हुई स्‍लोगन प्रतियोगिता, ये हैं विजेता

झारखंड शिक्षा
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह पर ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व व निर्देशन में इसका आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना मानवों की कल्पना करना भी असंभव है। इस अकाट्य सत्य की गंभीरता को समझते हुए और वनों के निरंतर घटने के कारण आजादी के कुछ वर्ष बाद से ही वन महोत्सव कार्यक्रम भारत में मनाया जाने लगा।

कक्षा एलकेजी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों के मध्य ‘वृक्ष बचाओ, जीवन बचाओ’ शीर्षक के अंतर्गत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा एलकेजी में प्रथम स्थान आराध्या कुमारी, वैभवी कुमारी, अनुश्री लकडा, ऋषिकांत उरांव व मनस्वी गुप्ता ने अर्जित किया। कक्षा यूकेजी में प्रथम स्थान आकर्षा राज, अर्चिता कुमारी, मान्या राज, हिमांगी नाग, नव्या तारुषि, जीविषा बोचीवाल, अनुराग दूबे, नैतिक साहू,रीत कुमार, प्रनीत भगत व विशेष प्रकाश ने अर्जित किया।

कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान साक्षी कुमारी, प्राची विश्वकर्मा, मान्या चौधरी, अविरल कुमार, आस्था कुमारी व आकांक्षा टोप्पो ने अर्जित किया। कक्षा द्वितीय में प्रथम स्थान रिशीथ राज दास, समर्थ राज, आलिया अंबर, वेदांश पंकज सिन्हा, परीनिधी चौधरी, श्रेयांस शर्मा व रूद्र प्रताप सिंह ने अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में अश्विन पात्रो, संगीता मित्तल, सोमिता दास व रजनी प्रसाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पूनम सिंह और परमित कुमार ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई।