झारखंड के नये राज्‍यपाल होंगे रमेश बैस, जानें कहांं हुआ बदलाव

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई द‍िल्‍ली। देश के कई राज्‍यों के राज्‍यपाल को बदल दिया गया है। झारखंड के नये राज्‍यपाल रमेश बैस होंगे। राष्‍ट्रपति ने राज्‍यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। झारखंड की वर्तमान राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू को फिलहाल किसी राज्‍य की कमान नहीं सौंपी गई है।

राष्ट्रपति ने थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल, हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया।

मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।