मोबाइल चोरी मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, चार गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। मोबाइल चोरी के मामले में लोहरदगा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 4 चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6 मोबाइल बरामद किया गया। सभी को न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

लोहरदगा थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कुछ दिन पहले मोबाइल चोरी की घटनाएं हुई थीं। इस संदर्भ में लोहरदगा थाना में रांची जिले के मांडर थाना निवासी तारिक अंसारी (पिता मोइन अंसारी), फरीद अंसारी (पिता सतार अंसारी) मोबाइल छिनतई की शिकायत दर्ज कराई थी।

इस मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। फरहान अख्तर (पिता हाफिज उल हसन), सद्दाम अंसारी (पिता सुलेमान अंसारी) दोनों साकिन झखरा थाना सेंन्हा, मोहम्मद अफसर खलीफा (पिता अकबर खलीफा), जावेद अंसारी (पिता जहीर अंसारी) साकिन इस्लामनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सभी लोहरदगा जिला के हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों के पास से 6 मोबाइल जब्‍त किया गया है। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज शर्मा एवं सशस्त्र बल शामिल थे। अपराधियों से पूछताछ जारी है।