एक दिवसीय कराटे बेल्ट टेस्ट का आयोजन

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड के तत्‍वावधान में एक दिवसीय कराटे बेल्ट टेस्ट का आयोजन 25 जुलाई को रांची के धुर्वा स्थित बिजली ग्राउंड सेक्टर 2 धुर्वा में किया गया। क्लब के 5 खिलाडियों ने इस बेल्ट ग्रेडिंग में भाग लिया था। कार्यक्रम मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई मो इबरार कुरैशी की देखरेख में संपन्न हुई।

इस बेल्ट ग्रडेशन में सभी खिलाड़ी सफल हुए। सफल खिलाड़ि‍यों पियूष कुमार येलो से ऑरेंज बेल्ट, अलीशा खलखो, सीमा बरला, संजीवनी कुमारी यश कुमार सभी वाइट से येलो बेल्ट में शामिल है। इस आयोजन को सफल बनाने में हिमांशु कुमार, पंकज कुमार सिंह, रोहिणी टोप्पो मौजूद थी।