मोदी कैबिनेट में राज्‍यमंत्री बनीं झारखंड की कोडरमा सांसद अन्‍नपूर्णा देवी

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। नरेंद्र मोदी कैबिनेट का विस्‍तार हो गया है। राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नवनियुक्‍त मंत्रियों को शपथ दिलाई। झारखंड की कोडरमा सांसद अन्‍नपूर्णा देवी को राज्‍यमंत्री बनाया गया। पहले के कुछ राज्‍यमंत्री को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। आज 15 कैबिनेट और 28 राज्‍य मंत्री ने शपथ लिया। 12 मंत्रियों से इस्‍तीफा लिया गया है।

कैबिनेट मंत्री के रूप में नारायण तातू राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह, रदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर ने शपथ ली।

राज्‍य मंत्री के तौर पर पंकज चौधरी, अनु​प्रिया सिंह पटेल, एसपी सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्‍नपूर्णा देवी, ए नारायण स्‍वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, वीएल वर्मा, अजय कुमार, देवसिंह चौहान, भगवंत खुबा, कपिल एम पालिट, प्रतिमा भौमिक, डॉ सुभाष सरकार, डॉ भगवत कृष्‍णराव, प्रो राजकुमार रंजन सिंह, डॉ भारती प्रवीण पवार, विशेश्‍वर टुडू, शांतनु ठाकुर, डॉ मुंजापारा महेंद्रभाई, जॉन बारला, डॉ एल मुरुगन, निशित प्रमाणिक ने शपथ ली।