नाबार्ड के पूर्व जिला विकास प्रबंधक का कोविड से निधन

झारखंड
Spread the love

रांची। नाबार्ड के पूर्व जिला विकास प्रबंधक निशीथ कुमार का कोवि‍ड से 15 जुलाई को निधन हो गया। वे महज 42 वर्ष के थे। हाल ही में उनका स्थानांतरण हो गया था।

झारखंड के गुमला और खूंटी जिले में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई विकासात्मक कार्यों की शुरुआत की थी। उनके निधन की खबर सुनकर बैंकिंग समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। जिले के वरिष्ठ बैंकिंग और सरकारी अधिकारियों ने अपनी संवेदना व्यक्त की।