दु:खद: खूंटी में वज्रपात से एक ही परिवार से पांच लोगों की मौत

झारखंड
Spread the love

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले में वज्रपात से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं ढाई साल का मासूम अर्पण मुंडा झुलस गया। घटना जोरको मंडाटांड़ की है।

मृतक कर्रा प्रखंड अंतर्गत लरता पंचायत के डहुटोली निवासी थे। दरअसल परिवार के सभी सदस्य खेत में धान का बिचड़ा लगाने गए थे। तेज बारिश होने के कारण सभी परिवार के सदस्य खेत के किनारे एक पेड़ के नीचे बचने के लिए चले गए। लेकिन अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोगों की जान चली गई। वहीं एक ढाई साल का मासूम झुलस गया। सूचना पर घटनास्थल के लिए कर्रा पुलिस, सीओ और बीडीओ रवाना हुए।

मरने वालों में घर का मुखिया 55 वर्षीय मंगा मुंडा, उसकी पत्नी जीवंती मुंडाइन, बेटा पूना मुंडा, बहु पैमा मुंडाइन, पोता आयुष मुंडा शामिल है। जबकि ढाई साल का पोता अर्पण गंभीर रूप से झुलसा है। अब उसकी देखभाल कैसे होगी, यह बड़ा सवाल है।