पांच साल बाद निर्देशक करण जौहर की वापसी, लेकर आ रहे हैं प्रेम की कहानी

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। करण जौहर करीब 5 साल बाद सशक्त एक्टर्स की तगड़ी टीम के साथ निर्देशक की कमान संभालने जा रहे है। वे प्रेम की कहानी लेकर आ रहे हैं। इसकी जानकारी उन्‍होंने सोशल मीडिया पर दी है।

आज अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ करण जौहर ने अपनी नई फिल्म ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की घोषणा की है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्‍म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आएंगी।

यह फिल्‍म करण जौहर द्वारा निर्देशित, हिरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित होगी। इसका स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है। कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित है। डायलोग इशिता मोइत्रा ने दिए है। यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी।