छोटे उस्‍ताद की ‘गैंग्स ऑफ बिहार’ से बॉलीवुड में एंट्री

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। नागपुर के छोटे उस्ताद एक्टर रणवीर शेखावत  हिंदी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ बिहार’ से बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। वह इस फिल्म में एक अहम कैरेक्टर कर रहे हैं। रणवीर जब तीन चार साल के थे, तब उनको एक्टिंग और डांसिंग करते उनकी मां नीतू शेखावत ने अचानक देख लिया था। इसके बाद नीतू ने अपने लाल को फिल्म लाइन में लाने का फैसला किया। पति शमसेर सिंह शेखावत की भी रजामंदी मिल गई।

फिर नीतू शेखावत अकेले ही अपने बेटे का सपना पूरा करने सपनों के शहर मुंबई आ गयी। नीतू ने मुंबई के फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कास्टिंग डायरेक्टर से मिलना शुरू किया। कई दफ्तरों के चक्कर लगाए पर हिम्मत नही हारी। उधर रणवीर का ऑनलाइन क्लास भी नीतू ने चालू रखा था। इस बीच नीतू को साड़ी का प्रिंट शूट मिला। फिर नीतू ने रणवीर का भी कुछ प्रिंट शूट का कराया।

वर्ष, 2021 में कुमार नीरज की लिखी हिंदी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ बिहार’ रणवीर को मिली। ये नीतू शेखावत की जिद और जूनुन ही था कि रणवीर का सपना उन्होंने पूरा किया। आज रणवीर के पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं। वह कहते हैं कि मां तो मां ही होती है। उसको अपने बच्चे की आह से उसकी तकलीफ का पता चल जाता है। तो इस तरह से रणवीर को लेकर आज खुद नीतू मुंबई में अपने बेटे का सपना पूरा करने के लिए स्ट्रगल कर रही है, ताकि वह अपने बच्चे का हर सपना पूरा कर सके।