
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से सरकार को 2014 से अब तक 30.8 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कर इस बारे में राज्यसभा को बताया।
सर्वाधिक 10.64 करोड़ का राजस्व वर्ष 2017-18 के दौरान हासिल हुआ। दूरदर्शन के 34 चैनल और 91 निजी सैटेलाइट टीवी चैनल पूरे भारत में इस रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण करते हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण विभिन्न आकाशवाणी और दूरदर्शन के चैनलों पर महीने के अंतिम रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाता है। अब तक इसके 78 एपिसोड का प्रसारित किए जा चुके हैं।यह कार्यक्रम विभिन्न भाषाओं और उसके बाद बोलियों में भी प्रसारित किया जा रहा है।