ऑडिट करने आये थे बैंक, पड़ गये लेने के देने

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्ठ

बोकारो। बैंक का ऑडिट करने आये थे। लेने के देने पड़ गये। यह मामला झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो का है। भुक्तभोगी ने बेरमो थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक फुसरो हिन्दुस्तान पुल के समीप बंधन बैंक में ऑडिट करने पुरुलिया निवासी सुनील कुमार मंडल आये थे। उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गयी। सुनील ने बेरमो थाना में शिकायत की है।

भुक्तभोगी ने बताया कि वह पुरुलिया से 7 जून को फुसरो बंधन बैंक में ऑडिट करने आया था। उसी दिन शाम को 7.30 बजे कंचन सिंह के मकान के बेसमेंट में मोटरसाइकिल खड़ी की थी। उस दिन से मोटरसाइकिल बाहर नहीं निकाली थी। शुक्रवार को जब मोटरसाइकिल बाहर निकालने गया, तब गायब थी।

उसने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो है। उसका नंबर (WB 56K 4425) है। सुनील ने थाना में शिकायत करते हुए कहा कि वह बंधन बैंक के ऑडिट डिपार्टमेंट के कार्यरत हैं। कल रात को मोटरसाइकिल उक्त स्थान पर खड़ी देखी थी। आज उसे निकालने गया तो वहां नहीं थी। अगल-बगल पता किया पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई।