कई महत्‍वपूर्ण कैबिनेट समिति में शामिल किये गये अर्जुन मुंडा और प्रह्लाद जोशी, देखें पूरी सूची

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कैबिनेट की कई महत्‍वपूर्ण समिति में शामिल किया है। केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी को भी रखा गया है।   

पर्यावरण और श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव को राजनीतिक मामलों की सभी महत्वपूर्ण कैबिनेट समिति में पोर्ट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के साथ शामिल किया गया है।

इसी तरह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को भी राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति में शामिल किया गया। इसके अलावा कई मंत्रियों को विशेष आमंत्रित सदस्‍य के रूप में शामिल किया गया है।

ये है सूची