गजब की पंचायत, यहां चारों ओर मिलेगी जर्जर सड़कें

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले में एक ऐसी पंचायत है, जहां चारों ओर जर्जर सड़क ही मिलेगी। जीपीएस द्वारा प्रत्येक पंचायतों से आवश्यक कार्यों की सूची तैयार कर जमा करने का निर्देश दिया गया था। पंचायत समिति सदस्य ने सूची तैयार कर सौंप दिया। इसमें मुख्य रूप से 14 मांगें शामिल हैं। दो माह बीत जाने के बाद भी कोई काम शुरू नहीं हुआ।

जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चटनिया पंचायत का यह हाल है। ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य उषा देवी को बताया कि बरसात में किसी भी गली मुहल्ले और मुख्य सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है।

पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि जीपीएस द्वारा सभी पंचायत समिति सदस्यों से पंचायत की समस्या जैसे नाली, सड़क, चबूतरा आदि के निर्माण के लिए सूची मांगी गई थी। सूची तैयार कर 5 मई को ही दे दी गई है। दो माह बीत जाने के बाद भी कोई काम शुरू नहीं हुआ है। सूची कांडी प्रखंड कार्यालय के बाहर कोरोना महामारी के कारण रखी पेटी में भी डाला गया है।

पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि घोड़दाग गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय से लेकर उमेश यादव के घर तक सड़क का स्थिति नारकीय हो गई है। उपस्वास्थ्य केंद्र तक करीब 100 फीट से अधिक की दूरी तय करने वाली सड़क जर्जर स्थिति में है। उक्त स्वास्थ्य केंद्र पर कई अन्य पंचायतों से भी डिलेवरी पेशेंट आती हैं। आने जाने वाली उक्त सड़क का निर्माण अति आवश्यक है। कई जगह की स्थिति ऐसी है कि मरीज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में गाड़ी से उतना पड़ता है।

पंचायत समिति सदस्य उषा देवी ने सरकार और जिला पदाधिकारियों से उक्त सभी समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।