मध्य प्रदेश। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला एक विद्यार्थी साइबर फ्रॉड करके काफी लोगों से ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
सिंगरैली के एएसपी ने बताया कि 10वीं में पढ़ने वाले एक 15 वर्ष के बच्चे ने साइबर से संबंधित बहुत फ्रॉड किया है। उसने भारत में जो ऐप बैन हैं, जो दूसरे मोबाइल को हैक कर देते हैं और उनका डेटा रख लेते हैं, ऐसे बहुत से ऐप डाउनलोड करके डेटा इकट्ठे किए। लोगों को धमकी देकर पैसे मांगे।
एएसपी ने बताया कि वह दूसरे के नाम से बनाए ATM में लोगों से पैसा जमा कराता था। व्हाट्सएप में फेक ID से दूसरे लोगों के व्हाट्सएप में जाकर बहुत सी चीजें लेकर ब्लैकमेल करता था। ये लड़का पकड़ा गया है। बहुत सी चीजें बरामद हुई हैं। मामला दर्ज किया गया है। उसे बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।