कामख्या-रांची के बीच चलेगी साप्‍ताहिक स्पेशल ट्रेन

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए कामख्या-रांची-कामख्या के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। इन ट्रेनों में जनरेटर कार के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 10 कोच, वातानुकूलित 3 – टियर के 5 कोच, वातानुकूलित 2 – टियर के 1 यानी 22 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 05662 कामख्या-रांची सप्ताहिक 29 जून, 2021 से प्रत्येक मंगलवार को कामख्या से चलेगी।

कामख्या प्रस्थान मंगलवार 12:00 बजे, अलीपुरद्वार आगमन 16:50 बजे प्रस्थान 16:55 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 22:05 बजे, मालदा टाउन आगमन 02:00 बजे प्रस्थान 02:10 बजे, दुर्गापुर आगमन 07:35 बजे प्रस्थान 07:55 बजे, धनबाद आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 12:00 बजे प्रस्थान 12:05 बजे, मुरी आगमन 13:03 बजे प्रस्थान 13:05 बजे एवं रांची आगमन बुधवार 14:25 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 05661 रांची-कामख्या सप्ताहिक 30 जून, 2021 से प्रत्येक बुधवार को रांची से चलेगी।

रांची प्रस्थान बुधवार 20:30 बजे, मुरी आगमन 21:35 बजे प्रस्थान 21:40 बजे, बोकारो आगमन 22:45 बजे प्रस्थान 22:50 बजे,धनबाद आगमन 00:40 बजे प्रस्थान 00:45 बजे, दुर्गापुर आगमन 02:58 बजे प्रस्थान 03:18 बजे, मालदा टाउन आगमन 08:25 बजे प्रस्थान 08:35 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी आगमन 12:45 बजे प्रस्थान 13:00 बजे, अलीपुरद्वार आगमन 18:10 बजे प्रस्थान 18:15 बजे एवं कामाख्या आगमन गुरुवार 23:30 बजे होगा।