अंततः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव बनें विनय कुमार चौबे

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। विनय कुमार चौबे को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सचिव बनाया गया है। कार्मिक विभाग ने 2 जून को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। जारी आदेश में कहा गया है कि चौबे नगर विकास विभाग सहित अन्‍य विभागों के स्‍थानांतरि‍त करते हुए अगले आदेश तक मुख्‍यमंत्री के सचिव के पद पर नियुक्‍त एवं पदस्‍थापित किया जाता है।

उसी आदेश में उल्‍लेखित है कि चौबे अपने कार्यों के साथ नगर विकास सचिव, जुडको के प्रबंध निदेशक, उत्पाद सचिव, उत्पाद आयुक्त, झारखंड में विभरेज कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक, ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

जानकारी हो कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में चौबे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्‍थापित थे। हेमंत सरकार के सत्ता में आते हैं उन्हें वहां से हटा दिया गया था। उसी समय में यह चर्चा थी कि‍ चौबे मुख्यमंत्री के सचिव बनाए जाएंगे। हालांकि एन वक्त पर राजीव अरुण एक्का को मुख्‍यमंत्री का सचिव बना दिया गया था। सरकार के कार्यकाल के करीब डेढ़ वर्ष गुजरने के बाद अंततः विनय कुमार चौबे मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए।