गंगा किनारे नाविक को मिला लकड़ी का बक्‍सा, खोलने पर रह गया दंग

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। नाविक को गंगा किनारे लकड़ी का एक बाक्‍स मिला। काफी उत्‍सुकता के साथ उसने इसे खोला। खोलने के बाद उसमें रखे सामान को देखकर वह दंग रह गया। इसके बाद तुरंत उसने पुलिस से संपर्क किया।

यह मामला सूबे के गाजीपुर सदर कोतवाली क्षेत्र क ददरी घाट का है। यहां मंगलवार की शाम नाविक को गंगा में तैरता हुआ लकड़ी का बॉक्स दिखाई दिया। नदी किनारे रह रहे एक नाविक उसे किनारे ले आया। उसने जब बॉक्स खोलकर देखा, तब उसके होश उड़ गये। बॉक्‍स में एक नवजात बच्ची थी। उसमें मां दुर्गा की तस्‍वीर के साथ कई देवी-देवताओं के फोटो लगे थे। एक जन्म कुंडली भी मिली है। नाविक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बच्ची को पुलिस आशा ज्योति केंद्र ले गई है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है। यहीं रहने वाले नाविका का नाम गुल्लू चौधरी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम उन्हें नदी के किनारे लकड़ी का बॉक्स मिला। उसमें से रोने की आवाज आ रही थी। मल्लाह को देख घाट पर मौजूद कुछ और लोग भी जुट गए। लोगों ने बॉक्स खोला तो दंग रह गए। इसमें बच्ची चुनरी में लिपटी मिली।