तेनुघाट अधिवक्ता संघ ने भवन और अन्‍य इलाकों को कराया सेनिटाइज्‍ड

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। न्‍यायिक कार्यों में भाग लेने से पहले तेनुघाट अधिवक्ता संघ ने भवन सहित आसपास की दुकानों को सेनिटाइज्‍ड कराया। गुरुवार को तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्य अधिवक्ता संघ के नए भवन में दिवंगत अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा, पूर्व महासचिव बसंत कुमार महतो, पूर्व सहायक सचिव पुस्तकालय नंदकिशोर महली एवं सुखदेव राम रवानी के निधन पर शोक सभा करेगा। उसके बाद शुक्रवार से न्यायिक कार्यों में ऑनलाइन हिस्सा लेंगे।

अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि लगभग डेढ़ महीने के बाद अधिवक्ता संघ के सदस्य न्यायिक कार्यों में भाग लेंगे। इसके मद्देनजर अधिवक्ताओं के चैंबर, अधिवक्ता संघ भवन के आसपास की दुकानों को सेनिटाइज्‍ड कराया गया।

सेनि‍टाइजेशन कराते समय संघ के उपाध्यक्ष महादेव राम, कोषाध्यक्ष जगदीश मिस्त्री, अरुण कुमार सिन्हा, भुनेश्वर महतो, मो मोबिन, चंद्रशेखर प्रसाद, डीएन तिवारी, सुभाष कटरियार, संजय कश्यप, रंजीत सिंह, अनि‍ल कुमार प्रजापति सहित अन्य अधिवक्ता के साथ अधिवक्ता लिपिक भी मौजूद थे।