जल्द शुरू होगी भोजपुरी फिल्म ‘नमक इश्क का’ की शूटिंग

मनोरंजन
Spread the love

गोंडा (उत्तर प्रदेश)। बाबा फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘नमक इश्क का’ की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होगी। इसमें करन वर्मा, जय यादव, मोना सिंह और आरोही सिंह नजर आयेंगे। अन्य कलाकार भोजपुरी के लोकप्रिय अभिनेता अभिनेत्री सपोर्टिंग किरदार में दिखेंगे।

करन वर्मा ने बताया कि फिल्म के गानों की शूटिंग नेपाल में की जा चुकी हैं। जल्दी ही इसकी शूटिंग भी होगी। यह एक पारिवारिक व मनोरंजक फिल्म हैं। इसमें दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा।

फिल्म के निर्माता निर्देशक साहिल खान, संगीतकार अशोक राव व मुन्ना मिश्रा हैं। लेखक साहिल खान और कोरियोग्राफर विवेक थापा हैं। अन्य कलकारों में कासिम खान, शहजाद सागर, मनीष सोनकर, ज्योति मिश्रा, निशा पांडेय व अन्य हैं।