jharkhand

याद रखें, शाम 4 बजे के बाद नहीं निकले घर से, वर्ना पड़ सकता है महंगा

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के लोग याद रखें। आज यानी शनिवार शाम 4 बजे के बाद बेवजह घर से नहीं निकलें। सोमवार की सुबह 6 बजे घरों में ही रहें। वर्ना महंगा पड़ सकता है। आपात स्थिति और जायज कारण बताकर घर से निकल सकते हैं। उसका भी प्रूफ दिखाना होगा।

राज्‍य में कोरोना के संक्रमण को पूर्णतया नियंत्रित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 17 जून 2021 सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। इस दौरान जिला अंतर्गत सभी प्रकार की दुकानों को सोमवार से शनिवार तक अपराह्न 4 बजे तक संचालन करने की अनुमति दी गई है।

जारी किए गए निर्देश के अनुसार शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह के 6 बजे तक पूर्णतया लॉकडाउन है। इस दौरान फल, सब्जी, किराना सामग्री, मिठाई एवं अन्य खाद सामग्री की दुकाने बंद रहेंगी। सिर्फ स्वास्थ्य से संबंधित दवा दुकान, जांच घर इत्यादि खुले रहेंगे। सरकार ने जिलेवासियों से उक्त जारी निर्देशों का पूर्णतया पालन करने की अपील की है।

अधिकारियों ने कहा कि उक्त दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, प्रतिष्ठान और संस्थाओं के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम एक्ट 2005 और भारतीय दंड संहिता के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।