नागपुरी लोक गायक आलोक राज बने कांग्रेस के कला संस्कृति विभाग के जिला अध्‍यक्ष

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। नागपुरी लोक गायक आलोक राज उर्फ लोकनाथ लोहरा को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कला संस्कृति एवं फिल्म विभाग का लोहरदगा जिला अध्यक्ष बनाया गया। वह लोहरदगा के दुन्‍दरु के रहने वाले हैं। पार्टी के रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्‍हें इस पद के लिए मनोनीत कि‍या गया।

विभाग का उपाध्यक्ष-मनीष उरांव (ग्राम कुन्दो), महासचिव-देवनरायण कुमार (ग्राम भंडरा),  सचिव-मंगल उरांव (ग्राम भैसमुंदो), कोषाध्यक्ष-रामजित महतो (बरही) और मीडिया प्रभारी-दीपक उरांव (दुन्दरु) को बनाया गया।

आलोक राज के जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर कलाकार खुश हैं। कलाकार भंडारी उरांव, घनश्याम महतो, सतीश उरांव, प्रेम कुमार, निशा कुजुर, विजय उरांव (रांची), अकाश राज, अशोक माझी, वीणा देवी, नमिता देवी, सुमंती कुमारी, अमर कुमार ने बधाई दी है।