वेब सीरीज धुरंधर में बतौर मुख्य अभिनेता नजर आएंगे झारखंड के निक्षय

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। मुंबई सपना पूरा करने और वहां बसा बॉलीवुड युवा प्रतिभाओं के संघर्ष करने के लिए मशहूर है। देश भर के युवा अपने सपने पूरा करने के लिए यहां आते हैं। कईयों के सपने पूरे भी होते हैं। उन्‍हें मंजिल भी मिलती है। कुछ ऐसा ही हुआ निक्षय मौर्य के साथ। आम नौजवान की तरह निक्षय को भी फिल्मों से लगाव था। उनका मन फिल्मो में अभिनय करने का था। अपने जिद्द और कठिन परिश्रम के बल पर उसने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। वह प्रकाश झा, विद्युत जामवाल, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी, निर्देशक राजीव रंजन दास, श्रुति हासन जैसे दिग्गजों के साथ काम कर चुके हैं।

नागपुरी फिल्‍म से कैरियर की शुरुआत की

निक्षय की कैरियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में एक नागपुरी फिल्म से हुई। हालांकि वे अपने कैरियर की शुरुआत  स्ट्रीट प्ले (नुक्कड़ नाटक) को मानते हैं। इन्हें इससे काफी प्रसिद्धि भी मिली। इसके बाद अपने अभिनय क्षमता को निखारने के लिए कई वर्षो तक थियेटर करते रहे। इंडिया टाइम्स जैसे संस्था से जुड़ कर कुमार संजय जैसे दिग्गज के दिशा निर्देशन में लगातार थियेटर और फिल्म किया। 

एक फिल्म ना कर पाने का अफसोस आज तक

तिग्मांशु धूलिया जैसे निर्देशक की फिल्म यारा में एक्टर विद्युत जामवाल और श्रुति हसन के साथ एक बेहतरीन रोल मिला, जिसने निक्षय को बॉलीवुड में पहचान दिलाई। लिपिस्टिक अंडर माय बुरखा में भी एक रोल ऑफर हुआ, लेकिन कुछ पारिवारिक कारणों से सेट पर नहीं पहुंच पाने के कारण फिल्म हाथ से निकल गयी। इसका अफसोस उन्‍हें आज तक है। निक्षय ने हार नहीं मानते हुए लगातार अपने संघर्ष को जारी रखा। कुछ दिनों में ही प्रकाश झा प्रोडक्शन की फिल्म ‘फ्रॉड सइयां’ में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के साथ एक बेहतरी रोल के रूप में एक सफलता हाथ लगी। रांची झारखंड के निक्षय बॉलीवुड के साथ-साथ अपनी क्षेत्रीय भाषा के फिल्मों के लिए लगातार कुछ न कुछ करते रहे हैं। वहां के कई हिट फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम किया। साथ ही कई अवार्ड विनिंग शार्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक राजीव रंजन दास के वेब सीरीज ‘धुरंधर’ में भी बतौर मुख्य अभिनेता नजर आने वाले हैं।

इंजीनियरिंग के बाद एक्टिंग को बनाया कैरियर

निक्षय की बेसिक पढ़ाई लिखाई रांची में हुई। फिर भोपाल से इंजीनियरिंग की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने बाद उसने एक्टिंग को क्यों कैरियर बनाया? इस सवाल के जवाब में उसने कहा कि पापा का सपना था मैं इंजीनियरिंग कंरू और मेरा सपना था एक्टिंग। इसीलिए पहले पापा का सपना पूरा किया। अब अपना सपना पूरा कर रहा हूं। आज पापा सहित घर के तमाम लोग मेरे एक्टिंग कैरियर से ज्यादा संतुष्ट हैं।

लगन से किया गया हर कार्य सफल होता है

निक्षय कहते हैं कि लगन से किया गया हर कार्य सफल होता है। फिल्मों से लगाव के चलते अंदर का एक्टर अब डायरेक्टर बनने की ओर बढ़ने लगा। कई निर्देशको को असिस्ट किया। सिनेमा की बारीकियों को समझने के लिए कई प्रोजेक्ट में एक्जक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम किया। कई शार्ट फिल्मों का निर्माण भी किया। बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर सहित कई अवार्ड भी जीता। उनकी आने वाले प्रोजेक्ट में ‘दो गाने, एक शॅट फिल्म दरमियां और एक वेब सीरीज धुरंधर’ है। 1 जून को उन्होंने अपना जन्मदिन अपने परिवार और दोस्त एक्ट्रेस शिखा के साथ मनाया। इसमें उनकी सीरीज की क्रिएटिव डायरेक्टर पूजा शर्मा और पॉड ओरिजिनल के सीईओ कुमार गौरव भी शामिल थे।