देवघर में ट्रक की तेज लाइट से दुर्घटना की शिकार हुई कार, एक की मौत, चार घायल

झारखंड
Spread the love

देवघर। झारखंड के देवघर स्थित सत्संग नगर के पास शंख मोड़ पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। शुक्रवार की देर रात हुई इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि कार पर सवार चार अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के शिकार हुए लोग कोलकाता से मधुबनी जाने के क्रम में देवघर पहुंचे थे। शंख मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक की हेडलाइट की रोशनी की वजह से कार चालक की आंखें चौंधिया जाने की वजह से कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी के सचिन झा के तौर पर हुई है। फिलहाल घायल लोगों का देवघर सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सभी लोग बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए देवघर पहुंचे थे। उन्हें पता नहीं था कि फिलहाल बाबा मंदिर बंद है।