हटिया-बेंगलुरु कैंट स्पेशल ट्रेन 19 जून से चलेगी, ये है रूट

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-बेंगलुरु कैंट-हटिया के बीच पूर्णत: आरक्षित  साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इन ट्रेनों में जनरेटर कार के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 6 कोच, वातानुकूलित 3 – टियर के 4 कोच, वातानुकूलित 2 – टियर का 1 कोच सहित 19 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08637 हटिया-बेंगलुरु कैंट सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 19 जून और 26 जून, 2021 को हटिया से चलेगी।

हटिया प्रस्थान 18:25 बजे, राउरकेला 21:00 बजे प्रस्थान 21:05 बजे, संबलपुर आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:35 बजे, रायगड़ा आगमन 05:20 बजे प्रस्थान 05:25 बजे, विशाखापट्टनम आगमन 08:35 बजे प्रस्थान 08:55 बजे, विजयवाड़ा आगमन 14:35 बजे प्रस्थान 14:45  बजे, काटपाडी आगमन 23:05 बजे प्रस्थान 23:10 बजे, एवं बेंगलुरु कैंट आगमन 03:15 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08638  बेंगलुरु कैंट हटिया-सप्ताहिक  स्पेशल 22 जून और 29 जून, 2021 को बेंगलुरु कैंट से चलेगी।

बेंगलुरु कैंट प्रस्थान 00:20 बजे, काटपाडी आगमन 04:50 बजे प्रस्थान 05:10 बजे, विजयवाड़ा आगमन 13:30 बजे प्रस्थान 13:40 बजे, विशाखापट्टनम आगमन 20:05 बजे प्रस्थान 20:25 बजे, रायगड़ा आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:30 बजे, संबलपुर आगमन 04:40 बजे प्रस्थान 04:50 बजे, राउरकेला आगमन 07:45 बजे प्रस्थान 07:50 बजे, एवं हटिया आगमन 11:15 बजे होगा।