एलजेपी अध्यक्ष पद से हटाये गए चिराग, इन्हें मिली जिम्मेदारी

बिहार मुख्य समाचार
Spread the love

पटना। चिराग पासवान का दिन अच्छा नहीं चल रहा है। ऐसे भी राजनीति में कब क्या हो जाये, इसका अनुमान लगाना मुश्किल होता है। अब पूर्व मंत्री रामविलास पासवान द्वारा बनायी गयी लोजपा में मची उठापटक इसका ताजा उदाहरण है। लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को संसदीय दल के नेता पशुपति कुमार पारस के आवास पर हुई।

इसमें सर्वसम्मति से चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया। उनकी जगह सूरजभान सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को यह निर्देश दिया गया है कि वह 5 दिन के अंदर राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाएं। उम्मीद की जा रही है कि बैठक में बिहार की राजनीति को लेकर कुछ अहम फैसले लिये जा सकते हैं।